लोगों की जान बचाने में खुद गंवाई जान, क्रेन की चपेट में आया राहुल
अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- जहांगीरगंज,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुंबई में क्रेन हादसे में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के ताराचक गांव निवासी 32 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। क्रेन का संतुलन बिगड़ता देख राहुल ने अपनी जान की परवाह किए बिना वहां काम कर रहे मजदूरों को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। उन्होंने तीन मजदूरों को धक्का देकर सुरक्षित कर दिया, लेकिन खुद और एक अन्य मजदूर क्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के ताराचक गांव निवासी दिवाकर मिश्रा के पांच पुत्रों में सबसे बड़े राहुल मिश्रा करीब पांच वर्षों से मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह मुंबई के कुर्ला क्षेत्र के दीघा में रहकर ओम साईं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.