हाजीपुर, फरवरी 17 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू उच्च न्यायालय के आदेश और निजी भूमि को अतिक्रमित कर जवाहर रोजगार योजना से 27 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क को सोमवार को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया गया। सड़क उखाड़े जाने के बाद एक बड़ी आबादी के सामने आने-जाने की समस्या उत्पन्न हो गई। उनके आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। बताया गया कि बाजितपुर चकस्तूरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में सत्येन्द्र प्रसाद राय की निजी भूमि है। जिसका खाता संख्या 193, खेसरा 4783 है। कुल रकबा 11 डिसमिल है। आरोप लगाया गया था कि उक्त भूमि के 3 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण कर जवाहर रोजगार योजना से लगभग 100 मीटर लम्बी सड़क बना दी गई। योजना संख्या 03/97-98 के तहत सड़क निर्माण कराया गया। इसको लेकर उच्च न्यायालय में सिडब्लूजेसी 22780/18 वर्ष 2018 में दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ...