सीतामढ़ी, मई 21 -- सुरसंड। भिठ्ठा थाना क्षेत्र के कोरियाही पंचायत अंतर्गत भलूआही गांव में मोहन राम हत्याकांड को लेकर बुधवार को परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने आरोपित पक्ष के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया तथा जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी हुयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन राम के परिजनों ने आरोपित रोहित कुमार उर्फ छोटू साह के चाचा के घर के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने घर के गेट का शीशा तोड़ दिया तथा समीप स्थित सीएसपी केंद्र का ताला तोड़ने का प्रयास किया। कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही भिठ्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इ...