लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की पेंशन बढ़ी
लखनऊ, जुलाई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की पेंशन बढ़ा दी है। एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) (30वां संशोधन) विनयमावली 2026 की अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक अध्यक्ष को अब 112500 रुपये हर माह पेंशन मिलेगी। अभी तक उन्हें छठे वेतनमान के अनुसार 40 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी। सरकारी सदस्यों को 40 हजार से 112000 रुपये हर माह पेंशन दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.