बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। आगामी महीनों में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमले ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षाओं की शुरुआत 4 अक्तूबर को होने जा रही है। इस दिन लोक सेवा आयोग स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। इसके बाद 23, 24 और 25 अक्तूबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन करेगा। पीईटी में अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...