साहिबगंज, सितम्बर 2 -- मंडरो। लोक सेवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने बुधवार को एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया कि झारखंड चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी संतोष टुड्डू ने मामले को लेकर केस दर्ज कराई थी।प्राथमिकी में बिहार के जहानाबाद जिला के टाउन थाना क्षेत्र के गोलछनी गांव के वाहन चालक रामू कुमार को आरोपी बनाया गया था। बताया गया कि चेकनाका पर ड्यूटी के दौरान वाहन चालक ने वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट व गाली-गलौज की । सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। उधर,घटना की सूचना पर मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बत...