मथुरा, अप्रैल 5 -- जीएलए विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्पंदन के पहले दिन लोक संस्कृति, सांस्कृतिक विविधता और रंगारंग प्रस्तुतियों की शानदार झलक देखने को मिली। दिनभर में 18 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सिटी मथुरा आसना चौधरी, विशिष्ट अतिथि अल्यूमिनाई माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल इंजीनियरिंग मैनेजर बांके शर्मा, असेंचर इंडिया के मैनेजमेंट कंसल्टेंट प्रिंसिपल यूटिलिटी पावर विजय सागर, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुल सचिव अशोक कुमार सिंह तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. हिमांशु शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि मथुरा में एक आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए वे प्रतिदिन वा...