चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में चल रहा गोलज्यू महोत्सव लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सायं ऐतिहासिक गोल्ज्यू महोत्सव के समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का विकल्प रहित संकल्प है। चार मई से प्रारंभ हुए 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव का आज हर्षोल्लास और जनउत्साह के साथ विधिवत समापन हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने नगरपालिका परिषद, जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों को भव्य, गरिमामयी और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में ऐसे ...