बोकारो, जून 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 15 फरियादियों की सुनीं समस्याएंकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 30 आवेदनों पर विस्तार से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। सुनवाई के दौरान बिजली, आपूर्ति, भू-अर्जन, ग्रामीण विकास, कल्याण तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से लिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम न...