अयोध्या, मई 9 -- अयोध्या,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मसौधा स्थित पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज में एक दिवसीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृपाल चौहान एवं संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा द्वारा किया गया। उसके पश्चात यश म्यूजिकल संस्था द्वारा प्रधानाचार्य को श्री राम जी का प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगीत एवं नृत्य कार्यशाला में इंटर तक के सभी बच्चों ने प्रतिभा किया और पारंपरिक संगीत और नृत्य की प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि संस्था के अथक प्रयासों से बच्चों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया उसके लिए संस्था को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। कार्यशाला में अवध के लोक संगीत और लोक नृत्य क...