मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को जिले में चल रहे विभिन्न विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद थे। इसमें डीएम ने लोक शिकायत निवारण, पेयजल आपूर्ति और मेडिकल कचरा निस्तारण और प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। साथ ही उनके समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन के निर्देश दिए।कहा कि गर्मी के मौसम गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों और नल-जल योजनाओं की सूची तैयार की जाए। उप विकास आयुक्त इस कार्य की नियमित समीक्षा कर सभी खराब चापाकलों एवं नल-जल योजनाओं की गड़बड़ियों को शीघ्र दुरुस्त कराएंगे। पुराने और जीर्ण-शीर्ण हो चुके चापाकलों को हटाकर नये लगा...