हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। सं.सू. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपीलीय परिवादों के 9 मामले की सुनवाई हुई। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपीलीय परिवादों की सुनवाई की गई। सुनवाई उपरांत 08 आवेदनों को अंतरिम आदेश पर रखा गया। इन परिवादों में हाजीपुर प्रखंड से सड़क निर्माण एवं प्राथमिकी दर्ज नहीं करने से संबंधित मामले, बिदुपुर प्रखंड से नया राशन कार्ड निर्गत करने संबंधी मामला, प्रखंड जंदाहा से प्राथमिकी दर्ज कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने तथा विद्युत पोल पृथक स्थापित कराने संबंधी मामले पर सुनवाई हुई। वहीं प्रखंड सहदेई बुजुर्ग से पुनः नापी कराने का मामला शामिल रहा। इसके अतिरिक्त 01 आवेदन को अंतिम आदेश हेतु सुरक्षित रखा गया, जो प्रखंड भ...