बांका, जुलाई 12 -- बांका, एक संवाददाता। आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण की दिशा में बाँका जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जारी जून माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में बाँका जिला ने पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

रैंकिंग के मानक यह रैंकिंग शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, अपीलों के प्रभावी निस्तारण, लंबित मामलों में कमी, नियमित अनुश्रवण तथा प्रशासनिक जवाबदेही जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाँका जिला ने एक बार फिर राज्य के अग्रणी जिलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। ...