भभुआ, मई 13 -- रामपुर प्रखंड में 19 से शुरू होनेवाले शिविर में निपटाए जाएंगे मामले शिविर की सफलता के लिए पंचायतों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई रामपुर, एक संवाददाता। कोविड अस्पताल के सभागार भवन में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों के साथ सहयोग शिविर को लेकर बुधवार को बैठक की। शिविर को लेकर चल रहे तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इसके माध्यम से शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान करना है। यह भी पढ़ें- जिले के 38 पंचायतों में दो पाली में सहयोग शिविर 19 मई कोशिविर की जानकारी यह शिविर 19 मई से शुरू होगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार कराने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर के बारे जानकारी मिले। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर आयोजित होने से पहले आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी...