समस्तीपुर, मई 25 -- विभूतिपुर। अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने विभूतिपुर प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक बहाली में हुई धांधली के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मामला ग्राम चांद सुराही के निवासी विकास कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जारी पत्र के अनुसार, पीड़ित विकास कुमार ने शिकायत की थी कि सभी वैद्य दस्तावेज़ और अनुभव प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद, गलत तरीके से उनके प्रमाण पत्र को फर्जी बताकर किसी अन्य व्यक्ति को बहाल कर दिया गया था। लोक शिकायत निवारण अधिकारी की जांच और सुनवाई में यह बात सामने आई कि विकास कुमार की बहाली रोकना गलत था। मामले की अंतिम सुनवाई के बाद, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने विभूतिपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश जारी ...