सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिप्र। समाहरणालय में शुक्रवार को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनवाई आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 13 मामलों पर विचार किया गया। सुनवाई के दौरान पांच पुराने मामलों की प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका अंतिम रूप से निष्पादन कर दिया गया। निष्पादित किए गए मामलों में बड़हरिया के सुरहिया निवासी हितेन कुमार शर्मा, सदर प्रखंड के दक्षिण टोला निवासी सचिदानन्द पाण्डेय, लक्ष्मी नगर निवासी देवकांत मिश्र, सिसवन प्रखण्ड के मुबारकपुर निवासी बिट्टु गुप्ता, दरौली के कन्हैया प्रसाद के मामले शामिल हैं। जबकि, सुनवाई के दौरान शेष वादों में पूर्ण प्रतिवेदन या साक्ष्यों के अभाव में अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर लोक शिकायतों के त्वरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.