बांका, मई 14 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिला प्रशासन ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और प्रभावी जनसेवा का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रमुख उपलब्धियां अप्रैल 2026 की मासिक रैंकिंग में बाँका जिला को लोक शिकायत निवारण तथा लोक सेवा प्रदायगी दोनों महत्वपूर्ण श्रेणियों में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा जारी इस रैंकिंग में जिलों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों पर किया गया, जिसमें शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, आवेदनों की त्वरित प्रक्रिया, पारदर्शी कार्यप्रणाली, अपीलों का निष्पादन तथा प्रशासनिक अनुश्रवण जैसे बिंदु शामिल थे। इन सभी मानकों पर बांका जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में सर्वोच्च स्थान हासिल ...