जहानाबाद, जून 25 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिडड्ट वाई भूटिया द्वारा गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, अतिक्रमणवाद से संबंधित एवं गली मे छज्जा निकालने से संबंधित मामला की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारी के उपस्तिथि में कुल तीन मामलों में सुनवाई करते हुए दो मामला यथा - एक मामला अतिक्रमणवाद तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास से संबंधित मामले त्वरित निष्पादन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। निष्पादन के लिए शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को तकनीकी तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं प...