छपरा, मई 22 -- छपरा। जिलाधिकारी, वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की और शिकायत का निवारण किया।लोक शिकायत के कुल 16 मामलों की सुनवाई में 09 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। परसागढ़ बाजार में एक घर से अंग्रेजी शराब बरामद एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ बाजार में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें बरामद की। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण वाद निष्पादित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश बरामद पुलिस ने शराब जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की शीघ्र ग...