बक्सर, मार्च 12 -- बक्सर। समाहरणालय कार्यालय में गुरुवार को लोक शिकायत के द्वितीय अपील की सुनवाई हुई। इसमें कुल 12 मामले सामने आए। डीएम साहिला ने 11 लोक शिकायत अधिकार निवारण व एक सेवा शिकायत अपील की सुनवाई की। 11 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों में से 06 मामले व 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित मामले में से 01 का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता अलमा मुख्तार, डीईओ संदीप रंजन व डीपीओ चंदन द्विवेदी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...