जहानाबाद, अगस्त 27 -- जहानाबाद । डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत दो अपीलीय मामलों की सुनवाई की। इनमें एक मामला नल-जल योजना में कथित अनियमितता और दूसरा काको अंचल में भूमि परिमार्जन से संबंधित था। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन कर अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...