आरा, मई 22 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् की ओर से श्रीसहदेव गिरि मंदिर कतिरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन प्रवचन करते हुए आचार्य (डॉ) भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि संसार में आदर्श व्यवहार की शिक्षा देने के लिए भगवान मनोरम लीलाएं करते हैं। इन लीलाओं द्वारा सामान्य प्राणियों की कौन कहे, बड़े-बड़े सिद्ध योगीन्द्र, मुनीन्द्र, राजेन्द्र आदि का भी चित्त भगवान में समाकर्षित हो जाता है। यह भी पढ़ें- बच्चों के अच्छे चरित्र के लिए भागवत का ज्ञान जरूरी : स्वामी अरुण शास्त्रीभगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव पर नंद बाबा ने वेदज्ञ ब्राह्मणों को आदरसहित बुलाकर स्वस्तिवाचन, जातकर्म संस्कार और पितरों व देवताओं की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई। ऐसे अवसरों पर सूत, मा...