मऊ, मई 10 -- मऊ, संवाददाता। दीवानी कचहरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 53 हजार 667 मामलों का निस्तारण करते हुए 4 करोड़ 76 लाख 19 हजार 800 रुपये राजस्व जमा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारण संजय कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन करके किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर चंद्रगुप्त ने 31 मामलों का निस्तारण करते हुए 61 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति जमा करवाया। वहीं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने 33 वादों का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक बाकर शमीम रिज़वी ने तीन मामलों का निस्तारण किया। यह भी पढ़ें- 17128 वादों का लोक अदालत में किया गया निस्तारण इसी प्रकार वि...