लोक भवन में 335 लोगों की स्वास्थ्य जांच, राज्यपाल ने डॉक्टर्स-मेडिकल स्टाफ को सराहा
देहरादून, जुलाई 27 -- एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से सोमवार को लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने और चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की। शिविर में विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीनगर, देहरादून और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, गायनी, चर्म रोग, बाल रोग, पैथोलॉजी, दंत रोग, हड्डी रोग और नेत्र रोग विभागों के कुल 18 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। एंडोस्कोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.