पलामू, सितम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमएमडीआर संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित लोक भवन मार्च एवं महाधरना की तैयारियों को लेकर मेदिनीनगर के कांग्रेस भवन में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस ने 26 सितंबर को लोक भवन मार्च और महाधरना का कार्यक्रम तय किया है। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पलामू लोकसभा सह-प्रभारी गजेंद्र सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। यह भी पढ़ें- राजभवन मार्च में कोडरमा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेगी कांग्रेस : प्रकाश रजक बिमला कुमारी ने पार्टी पदाधिकारियों, अग्रणी स...