मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, वित्तीय, प्रशासनिक और आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को पटना स्थित लोक भवन में विश्वविद्यालय का विस्तृत प्रेजेंटेशन होगा। कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के समक्ष विश्वविद्यालय के अधिकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देंगे। जानकारी के अनुसार, 90 मिनट के इस प्रेजेंटेशन में विश्वविद्यालय की स्थापना से अबतक की स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियां, सत्र संचालन, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों तथा कॉलेजों की आधारभूत संरचनाओं की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक सहित आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा के प्राचार्य भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रेजेंटेशन क...