लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। कानपुर रोड स्थित लोक बंधु अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग एवं रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिनमें 26 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार प्रदान कर डोनर कार्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में ब्लड बैंक विभाग की डॉ. ज्योति जायसवाल, एसपी उपाध्याय, आरके पांडेय, नीतू भारती, चंदन, रीता, राज बहादुर, सुनील, आशीष सहित रोटरी क्लब ट्रांसगोमती के रक्तदाताओं के इस निस्वार्थ योगदान ने यह सिद्ध किया कि संवेदनशील समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला होता है...