देवरिया, मई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। मोहन वर्मा को अध्यक्ष व रमाकांत यादव को जिलामंत्री चुना गया। प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष जलालुद्दीन, क्षेत्रीय महामंत्री प्रभु यादव की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मोहन वर्मा व अजय मिश्रा मैदान में थे। मोहन वर्मा को 32 व अजय मिश्र को 6 मत मिला। इस तरह मोहन वर्मा अध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह को निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया। यह भी पढ़ें- हसपुरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठनात्मक चुनाव संपन्न ...