लोक निर्माण विभाग के जनसूचना अधिकारी को नोटिस
मऊ, जुलाई 30 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं होने के मामले में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने जनपद मऊ के लोक निर्माण विभाग के जनसूचना अधिकारी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त 2026 को निर्धारित की है। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोड़सर निवासी वेद प्रकाश राय ने 6 सितंबर 2025 को लोक निर्माण विभाग से कोपागंज-भातकोल मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। आवेदन में सड़क चौड़ीकरण के मानकों में बदलाव के अधिकार, बिजली के खंभों एवं ट्रांसफार्मरों के स्थानांतरण से संबंधित नियमावली, इस मद में हुए व्यय का विवरण, निर्माण कार्य की संपूर्ण मेजरमेंट बुक तथा शासनादेश के अनुरूप कार्य कराए जाने संबंधी प्रमाणित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.