मधुबनी, मार्च 11 -- रहिका,निज संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ के सभागार में दो दिवसीय लोक देवी देवता उत्सव सह दशरथ मांझी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संस्थान के उपनिदेशक-सह-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, आचार्य पद्मश्री बौआ देवी, आचार्य पद्मश्री दुलारी देवी, आचार्य पद्मश्री शिवन पासवान, डा. रानी झा, संजय जायसवाल, प्रतीक प्रभाकर, सुरेन्द्र प्रसाद यादव,अतिथि प्रो.विनय कुमार दास एवं जटाशंकर पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से उदघाटन किया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन करते हुए प्रतीक प्रभाकर ने दशरथ मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म गहलौर, जिला गयाजी में हुआ था। और वे एक गरीब मजदूर थे। उनकी पत्नी फाल्गुनी देवी के पहाड़ पार करते समय घायल होने तथा समय पर इलाज नहीं मिलने से निध...