वाराणसी, जून 5 -- दानगंज। लोक चेतना समिति के तत्वावधान में गुरुवार को चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 'संपूर्ण क्रांति और युवा नेतृत्व' विषयक शिविर में ग्रामीण युवकों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक रंजू सिंह और पूनम ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। संपूर्ण क्रांति का लक्ष्य राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण है। सहायक प्रशिक्षक निशा सिंह, वंदना यादव, रुखसाना बानो और इंदू देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं को टीम वर्क और निर्णय करने के तरीके बताए। चोलापुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए 40 युवाओं ने शिविर में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...