गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ स्थित गुरुकुल प्राथमिक विद्यालय में दर्पण गोरखपुर के सहयोग से शुक्रवार से 15 दिवसीय दो कार्यशालाएं शुरू हुईं। पहली कार्यशाला लोकगीत एवं दूसरी कथक नृत्य की रही, जिसमें प्रतिभागियों को विधाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। डॉ शरदमणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया एवं कलाकारों को संबोधित किया। दर्पण गोरखपुर संस्था के अध्यक्ष रवि शंकर खरे, अन्य कलाविद, प्रशिक्षणार्थी एवं संस्था के रंगकर्मी उपस्थित रहे। वहीं, शास्त्रीय नृत्य (कथक) कार्यशाला की प्रशिक्षक कुमारी आकांक्षा ने कलाकारों को कथक के स्वरूप, चाल एवं मुद्राओं से परिचित कराया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ रंगकर्मी रवीन्द्र रंगधर, रीना जायसवाल, शरद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मानवेंद्र त्रिप...