चम्पावत, मार्च 10 -- लोहाघाट में उत्तराखंड की प्रसिद्ध थारु लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। इस दौरान रामलीला मैदान लोहाघाट में लोगों ने शोक सभा की। शोक जताने वाले रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, नरेश राय, गोविन्द सिंह बोहरा, रंग कर्मी प्रकाश राय, मुकेश लाल साह, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, विकास कुमार, सोनिया आर्या, आदिति आर्या, जीवन गहतोड़ी, अभिषेक राज, संजय चौबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...