रुद्रपुर, मार्च 6 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड की थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा ने शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शोकसभा में कहा की लोक गायिका रिंकू राणा ने जनजाति समाज की लोक संस्कृति को पहचान दिलाई। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। यहां उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक बाबूराम अरोरा, अनिल बत्रा, राजकुमार गुंबर, जसविंदर बाजवा, प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री हरीश बत्रा, जितिन ग्रोवर, रमेश ढींगरा, सुधीर बत्रा, राजेश बाटला, मनोज छाबड़ा, रोहित छाबड़ा, मनोज गुलाटी, श्री राम अरोरा, अमरजीत सिंह, कुलदीप, सचिन विज तथा ललित मोहन मारवाह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...