बागेश्वर, अप्रैल 12 -- देवेंद्र पांडे, धरमघर। रामलीला मैदान में आयोजित धरमघर महोत्सव की पहली रात लोक कलाकारों के नाम रही। शनिवार रात एक बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोक गायक माया उपाध्याय ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'हाय काकड़ी झिल मां, नूण पिस सिल मां, 'मोहना तू बैठी रछै म्यारा दिल में' जैसे कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने लगातार फरमाइशें शुरू कर दीं, जिन्हें माया उपाध्याय ने पूरी कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने 'मोहना-मोहना रटि को', 'लौंडा मोहना तैरी केमुवे गाड़ी' सहित कई लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद हनी डांस ग्रुप मुवानी और नंद हरि लोक कला मंच बागेश्वर के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी, गुजराती और ह...