बागेश्वर, मार्च 11 -- लोक गायक दीवान सिंह कनवाल के असमायिक निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यहां आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि कनवाल राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति तथा लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके एकाएक चले जाने से लोक कला तथा सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। शोक व्यक्त करने वालों में घनश्याम जोशी, देवेंद पांडे, शंकर पांडे, केशव भट्ट, दीपक पाठक, हिमांशु जोशी, महीप पांडे, जगदीश उपाध्याय, सुंदर सुरकाली, रोहिणी जोशी, लता प्रसाद, कमल कांडपाल आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...