रुद्रपुर, जून 17 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नगर पंचायत नानकमत्ता में बुधवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। पीएम स्वनिधि योजना एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित इस मेले में क्षेत्र के दर्जनों स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना और अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान वेंडर्स को भारत सरकार की आठ प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजिटल लेन-देन अपनाने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और क्रेडिट सुविधाओं के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को मिला...