मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला एक जून से शुरु है, जो 30 जून तक नगर पालिका परिषद के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक लाभार्थी मेला स्थल पर आकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन लाभार्थियों ने दूसरा ऋण का भुगतान पूरा कर लिया है या जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन सभी इच्छुक लाभार्थी आवश्यक दस्तावेज लेकर 30 जून तक नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानका...