लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर भवन कैम्पस में 30 तक
सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर भवन कैम्पस में किया जा रहा है। नप के ईओ अरविंद तिर्की ने बताया कि लोक कल्याण मेले का मुख्य मकसद पथ विक्रेताओं के मध्य सूक्ष्म ऋण सुविधा को सुलभ बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं क्षमता संवर्धन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि लोक कल्याण मेले के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत् नए आवेदनकर्त्ताओं का पंजीकरण, स्वीकृत ऋणों का वितरण, बैंक से लौटे आवेदन प्रक्रियाओं का पुन संचालन, लंबिन आवेदन स्वीकृति में सहायता, डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.