आगरा, मई 30 -- तीर्थ नगरी सोरों के लहरा गंगा घाट पर बाबा बालक दास आश्रम के श्री मंहत 108 श्रीसोमवार मुनि महाराज लोक कल्याण के लिए तप कर रहे हैं। सोमवार मुनि महाराज 21 दिन के लिए अग्नि साधना कर रहे हैं। शुक्रवार को सोमवार मुनि महाराज ने बताया कि यह अनुष्ठान लोक कल्याण की कामना के लिए किया जा रहा है। इस तप के दौरान जयपुर राजस्थान के संत पवन मुनि महाराज अपने अनुयायियों के साथ इस तप में भाग लेंगे। शुक्रवार को तप के दौरान विशेष कुमार पागल बाबा रघुवीर सिंह, पंडित प्रेमशंकर, कमल सिंह, सत्य पाल सिंह, प्रेमशंकर, कमल सिंह, धनंजय सिंह, गोविन्द सहित आदि लोग उपस्थित रहे। सोमवार मुनि महाराज की अग्नि साधना एक जून को पूर्ण हो जाएगी। लोक कल्याण की साधना पूर्ण होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...