बक्सर, अप्रैल 15 -- चौसा। लोक कल्याण और सुख शांति के लिए बुधवार से स्थानीय नगर पंचायत के दुर्गा मोड़ के पास स्थित ब्रह्म बाबा स्थल पर अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की गई। स्थानीय नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी और पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज यादव द्वारा आयोजित इस अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ पूजा-अर्चना करने के बाद किया गया। कीर्तन मंडली के द्वारा परंपरागत तरीके से ढोलक, झाल और मंजीरे के द्वारा कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। गुरुवार को इस अखंड हरिकीर्तन का समापन होगा। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- बोंगा शिवालय में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...