रुद्रपुर, जनवरी 19 -- किच्छा, संवाददाता। कुमाउनी लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर मेहर और बेबी प्रियंका ने अपने पहाड़ी गीतों से उत्तरायणी महोत्सव में समा बांध दिया। दर्शकों ने तालियों और ठुमकों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को उमंग सांस्कृतिक समिति की ओर से चीनी मिल मैदान में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने संगीतमय कुमाउनी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ ओलंपियाड जिलाध्यक्ष एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। उमंग सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष तारी टाकुली ने सभी को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दीं। लोक कलाकार ललित मोहन जोशी ने 'टक-टकाटक कमला बाटुली' सहित अपने सुपरहिट कुमाउनी गीतों से माहौल...