देहरादून, मार्च 26 -- राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायक रोहित चौहान ने की। उन्होंने 'घाघरी कु घेरू' और 'धन सिंह की गाड़ी' जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया।सके बाद ललित मोहन जोशी और हरीश जोशी ने 'ओ काफुवा' और 'फौजी दगड़िया' जैसे गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया।लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने 'धना' और 'फिक चहा' जैसे गीतों से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई, जबकि अंत में अनुज जौनसारी की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर ...