एटा, जुलाई 15 -- अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जनपदीय साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में तीन वर्षों के कार्यो के बारे में बताया गया। मंगलवार को पीके जैन सभागार में हुई साधारण सभा के द्वितीय सत्र में नवीन जिला कार्यकारिणी डॉ. सुधीर पालीवाल को जिला अध्यक्ष, विनय प्रताप सिंह जिला महामंत्री चुना गया। डॉ. सोनम गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमबाबू कुशवाह, महेश मंजुल, विजय उपाध्याय और लक्ष्मण सिंह जिला उपाध्यक्ष, आकांक्षा पाठक जिला मंत्री, विकास शर्मा जिला मंत्री, कीर्ति सिंह परमार मंचीय कलाविभाग संयोजक, पुनीता यादव दृश्य कला विभाग संयोजक, अमरेश चंद्र लोककला विभाग संयोजक बनाया गया। संस्था के प्रांतीय संरक्षक डॉ. दिनेश वशिष्ठ, आचार्य डॉ. प्रेमी राम मिश्र, विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र वार्ष्णेय, सीए प्रतीक अमौरिया, अविनाश शर्मा रामू भटेले...