सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का शुभारंभ विधि-विधान से रविवार से हो गया। इस दौरान छठ व्रतियों द्वारा साफ-सफाई व सात्विकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सूर्यदेव को समर्पित चैती छठ के चौथे व अंतिम दिन 25 मार्च बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न होगा। बहरहाल, संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना के साथ चार दिवसीय चैती छठ का अनुष्ठान शहर से लेकर गांव तक में शुरू हो गया है। चैती छठ के पहले दिन रविवार को व्रतियों ने सरयू व दाहा नदी में स्नान कर व्रत का पारंपरिक भोजन कद्दू की सब्जी, चना का दाल व भात का सात्विक भोजन ग्रहण किया। नहाय-खाय की विधि संपन्न करने के उपरांत व्रतियों के परिजन जहां बजार में खरीदारी करने निकल पड़े, वहीं छठ व्रती अगले दिन सोमवार को होने वाले खरना की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.