जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में 9 मई को लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें 15 तरह के सैकड़ों मामलों का निष्पादन दोनों पक्ष की सहमति से किया जाएगा। इनमें आपराधिक सुलह योग्य मामले, पारिवारिक, खान, वन, श्रम, चेक बाउंस, भूमि, बैंक लोन, विवाह के बाद प्रताड़ना, विद्युत और अन्य विवाद शामिल हैं। 25 अप्रैल को चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की गई थी। जिला बार संघ के संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियर ने कहा कि समझौता के आधार पर लोक अदालत में मामलों का निपटारा होने से दोनों पक्षों की समस्या सुलझ जाती है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक्शन मोड में न्यायपालिका इससे मुकदमे में जीत-हार की स्थिति नहीं रहती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.