जमुई, मई 9 -- जमुई, कार्यालय संवाददाता लोक अदालत से प्राप्त डिक्त्री को सिविल कोर्ट के फैसले के समान ही वैधानिक मान्यता प्राप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन के स्त्रिरय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सहमति से लिया गया यह निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध अपील का प्रावधान न होना ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है, क्योंकि यह विवाद को सदा के लिए समाप्त कर देता है। उक्त बातें प्रधान जिला न्यायाधीश संदीप सिंह ने लोक अदालत का उदघाटन करने के दौरान कही। इस विशेष विधिक अभियान का विधिवत उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी श्री नवीन तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य "न्याय सबके लिए" के संकल्प को धरातल पर उतारना था, जिसके तहत ...