लोक अदालत लगाने का महत्व बताया
फरीदाबाद, जून 26 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम की ओर से स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगिता सेवाएं) के जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, परिवहन सेवाएं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, बीमा सेवाएं, अस्पताल एवं औषधालय सेवाएं, आवास एवं संपदा सेवाएं, एलपीजी सेवाएं, शिक्षण संस्थान तथा डाक एवं दूरसंचार सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए एक प्रभावी वैकल्पिक मंच है। यहां विवादों का निस्तारण कम समय और कम खर्च में किया जा सकता है। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण -सह-सचिव निशा ने स्थायी लोक अदालत द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.