बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 89 वादों का निस्तारण हुआ और 6548935 राशि का समझौता हुआ। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित अदालत में बेंच संख्याा एक जिला जज पंकज तोमर ने एक वाद का निस्तारण किया। सीजेएम संदीप कुमार तिवारी की बेंच संख्या दो में एनआई एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम व फौजी के कुल 58 वादों का निस्तारण हुआ और 905400 की राशि का समझौता हुआ। सिविल जज सीनियर डिविजन योगेंद्र कुमार सागर की बेंच संख्या तीन में एनआई एक्ट, मोटर वाहन समेत अन्य मामलों में 283500 का समझौता हुआ। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10981 मामले का निष्पादन, विभिन्न मामलों में 2,21,97,061 रूपये की राशि का हुआ समझौता इसी बैंच में बैँक संबंधित 30 मामलों का निस्तारण हुआ ...