बागेश्वर, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के के पालन जिला न्यायालय, बागेश्वर एवं बाह्य न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में 74 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान 68 लाख, तीन हजार, 887 रुपये का समझौता हुआ। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीा पंकज तोम की बेंच संख्या एक में पारिवारिक एवं वैवाहिक वादों से संबंधित पांच प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसमें 48,500 रुपये का समझौता किया। संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैंच संख्या दो 138 एनआईएक्ट, फौजदारी के शमनीय वाद तथा मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित कुल 53 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल रुपये 22,89,000 का समझौता किया। ऐश्वर्य...